आज प्रस्तुत
हाइकु हमारे देश की आज़ादी को स्थापित करने और उसे सतत बनाए रखने के लिए हमारी
सीमाओं पर दिन-रात ड्यूटी में लगे तमाम वीर सैनिकों/शहीदों को सादर नमन करते हुए समर्पित हैं:
ऐ मेरे देश
तुझको समर्पित
मेरा सर्वस्व
***
लड़ा मौत से
अंतिम साँसों तक
देश के लिए
***
देश के लिए
हँसकर दे जान
वो ही महान
***
धन्य वो वीर
माँ की रक्षा के लिए
प्राण गँवाए
***
देश के लिए
हँसकर दी जान
जय जवान
***
गिद्ध के जैसे
सीमा पर प्रहरी
आँख गड़ाए
***
जय जवान
करते हिफ़ाज़त
तुम देश की
***
देशप्रेम से ओतप्रोत.
ReplyDeleteरामराम.